सरकार को चाहिए कि अपने देश के लोगों के बारे में सोचें न कि अफगानिस्तान में तालिबान क्या कर रहा है उस ओर ध्यान दें?
अपने देश में और भी बहुत सी समस्याएं हैं जिनका समाधान होना अति आवश्यक है। जैसे कि:- बेरोजगारी और बढ़ती कीमतें जो हर दिन गरीब का पेट काट रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत हर चीज़ को महंगा कर रही है और गरीब परिवार पर गहरी मार कर रही है। आज मेरे देश का गरीब परेशान है।अपना परिवार चलाना उसके लिए एक चूनौती सा बन गया है। वो हर दिन यही सोचता है कि आज घर में खाना बन पाएगा या नहीं या आज उसके बच्चे फिर भूखे-प्यासे सोयेंगे। सरकार को अपने ऐशों आराम को छोड़कर देश के लोगों की तक़लिफों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है जिस लिए वो सत्ता में आई उसी ओर ध्यान देना चाहिए न कि अपने देश के मजदूर, किसान और आम जनता को दरकिनार कर देना चाहिए।आज घरेलू गैस सिलेंडर से लेकर बस का किराया ,रेल यात्रा, विमान यात्रा,खाने की वस्तूएं, बच्चों की किताबें, स्कूल और कॉलेज की फीस, हर और महंगाई की मार है। officeidofsandeep@gmail.com